86वां वायु सेना दिवस

IAF celebrates 86th anniversary: All you need to know

प्रश्न-हाल ही में कब 86वां ‘वायु सेना दिवस’ मनाया गया?
(a) 9 अक्टूबर
(b) 8 अक्टूबर
(c) 10 अक्टूबर
(d) 7 अक्टूबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 अक्टूबर, 2018 को 86वां ‘वायु सेना दिवस’ (Air Force Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी।
  • वर्तमान में भारतीय वायु सेना में पांच कमानें हैं।



  • नई दिल्ली में पश्चिमी कमान, इलाहाबाद (उ.प्र.) में केंद्रीय (मध्य) कमान, शिलांग (मेघालय) में पूर्वी कमान, गांधीनगर (गुजरात) में दक्षिण-पश्चिमी कमान और तिरूवनंतपुरम (केरल) में दक्षिणी कमान है।
  • वायु सेना का प्रशिक्षण कमान, बंगलुरू (कर्नाटक) तथा रख-रखाव कमान, नागपुर (महाराष्ट्र) में स्थित है।
  • इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।
  • लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक

http://10.247.220.21/sites/default/files/Press%20Release%2030%20Sep%2018.pdf

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183825

https://timesofindia.indiatimes.com/india/iaf-celebrates-86th-anniversary-all-you-need-to-know/articleshow/66114116.cms