चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Arnab)

प्रश्न – चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. ‘अर्नब’ नाम बांग्लादेश द्वारा प्रस्तावित किया गया था तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसका उच्चारण ‘Ornab’ दिया है।
  2. इसने 28 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार किया।
  3. तट पार करते समय इसकी अधिकतम निरंतर पवन गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर- (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर –
  • 26 अक्टूबर, 2026 को बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य एवं उससे सटे पश्चिम-मध्य भाग में गहरा अवदाब तीव्र होकर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बना।
  • IMD ने इसका उच्चारण ‘Ornab’ दिया है।
  • ‘अर्नब’ नाम बांग्लादेश द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
  • इस चक्रवाती तूफान ने 28 अक्टूबर, 2026 को भारतीय समयानुसार प्रातः 2:00–8:00 बजे के बीच आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार किया। इसका तट-पार चार क्षेत्र यानम के दक्षिण-पश्चिम में नरसापुर से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व उत्तर-पूर्व में स्थित था।
  • यानम, पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है।
  • तट पार करते समय यह अति प्रचंड चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) था।
  • इसकी अधिकतम निरंतर पवन गति 125–135 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी।
  • तट पार करने की प्रक्रिया प्रातः 8:00 बजे पूरी हुई।
  • इसके बाद यह कमजोर होकर प्रबल चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) बन गया।
  • इसकी लगातार निगरानी मछलीपट्टनम स्थित डॉप्लर मौसम रडार से की गई।
  • 30 अक्टूबर, 2026 की शाम तक इसका अवशेष निम्न दाब क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़, समीपवर्ती पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://mausam.imd.gov.in/backend/assets/cwc_ahmedabad_pdf/FISHERMEN_WARNING0058.pdf?utm

https://mausam.imd.gov.in/backend/assets/cyclone_pdf/14__National_Bulletin_No_14-26Oct2026_2330IST.pdf?utm

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2328434&lang=1&reg=1&utm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *