पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित जादू विद्यालय एवं संग्रहालय

प्रश्न – पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित ‘स्कूल ऑफ मैजिक’ एवं जादू के इतिहास पर आधारित संग्रहालय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —

  1. इसकी स्थापना की पहल राज्य का सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग कर रहा है।
  2. परियोजना के लिए गठित सलाहकार समिति के मुख्य सलाहकार प्रसिद्ध जादूगर पी. सी. सरकार जूनियर हैं।
  3. सलाहकार समिति की पहली बैठक कोलकाता स्थित नंदन में हुई।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर- (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर –
  • 30 अक्‍टूबर, 2026 को पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग जादू कला को समर्पित ‘स्कूल ऑफ मैजिक’ तथा बंगाल में जादू के इतिहास पर आधारित संग्रहालय स्थापित करने की पहल कर रहा है।
  • इस पहल का उद्देश्य राज्य की जादू एवं भ्रम- प्रदर्शन कला की समृद्ध परंपरा का संरक्षण और संवर्धन करना है।
  • प्रस्तावित संस्थान जादू एवं प्रदर्शन कलाओं में अनुसंधान, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के लिए मंच उपलब्ध कराएगा।
  • परियोजना के लिए गठित सलाहकार समिति के मुख्य सलाहकार प्रसिद्ध जादूगर पी. सी. सरकार जूनियर हैं।
  • अन्य प्रतिष्ठित जादूगर भी विभिन्‍न भूमिकाओं में इस समिति का हिस्सा होंगे।
  • सलाहकार समिति की पहली बैठक 30 अक्टूबर, 2026 को कोलकाता स्थित नंदन में हुई।
  • इसमें विभाग की मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, सचिव सौमित्र मोहन और पी. सी. सरकार जूनियर उपस्थित रहे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/west-bengal-to-set-up-school-of-magic-and-historical-museum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *