प्रधानमंत्री द्वारा एकता नगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रश्न – 31 अक्टूबर, 2026 को गुजरात के एकता नगर में शुरू की गई विकास परियोजनाओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —

  1. इन परियोजनाओं की कुल लागत 400 करोड़ रुपये से अधिक है तथा इनका उद्देश्य बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  2. उद्घाटन की गई परियोजनाओं में IRCTC का होटल, नर्मदा घाट का उन्नयन तथा वर्षावन, यूनिटी और इको ट्रेल शामिल हैं।
  3. गोरा–भंडारा सड़क विकास तथा खलवानी इको-पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर- (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर –
  • 31 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 400 रुपये करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।
  • इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी अवसंरचना को मजबूत करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  • उद्घाटन की गई प्रमुख परियोजनाओं में सीवेज एवं जल शोधन संयंत्र, इमारतों के अग्रभाग की प्रकाश व्यवस्था (फसाड लाइटिंग), नर्मदा घाट का उन्नयन, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) का होटल तथा वर्षावन, यूनिटी और इको ट्रेल शामिल हैं।
  • शिलान्यास वाली प्रमुख परियोजनाओं में गोरा–भंडारा सड़क विकास, एकीकृत शून्य-अपशिष्ट स्मार्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना, खलवानी इको-पर्यटन विकास तथा कैक्टस एवं बटरफ्लाई गार्डन का एकीकृत विकास शामिल हैं।
  • यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ।
  • परियोजनाओं के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2329999&reg=48&lang=2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *