प्रधानमंत्री द्वारा बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण

प्रश्न – प्रधानमंत्री द्वारा 30 अक्टूबर, 2026 को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —

  1. भीलडी स्थित भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर कांकरेज मवेशी नस्ल को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला केंद्र है।
  2. बनास डेयरी के थराद और राधनपुर में प्रस्तावित बायो-सीएनजी संयंत्रों की गोबर प्रसंस्करण क्षमता क्रमशः 100 और 75 मीट्रिक टन प्रतिदिन है।
  3. इन परियोजनाओं में अहमदाबाद मेट्रो चरण-2ए हवाई अड्डा विस्तार तथा चरण-2बी गिफ्ट सिटी विस्तार का शिलान्यास शामिल है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर- (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर –
  • 30 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण किया।
  • ये परियोजनाएँ कृषि, पशुपालन, डेयरी, परिवहन और सामाजिक अवसंरचना से संबंधित हैं।
  • प्रमुख परियोजनाओं में भीलडी स्थित भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर शामिल है।
  • 127 एकड़ में स्थापित यह केंद्र गोजातीय प्रजनन, आनुवंशिक उन्नयन और आधुनिक प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा देगा।
  • यह कांकरेज मवेशी नस्ल को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला केंद्र है।
  • बनास डेयरी के थराद और राधनपुर में दो बायो-सीएनजी संयंत्रों का शिलान्यास किया।
  • इनकी प्रस्तावित गोबर प्रसंस्करण क्षमता क्रमशः 75 और 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन है।
  • उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो चरण-2ए हवाई अड्डा विस्तार तथा चरण-2बी गिफ्ट सिटी विस्तार की आधारशिला रखी।
    अहमदाबाद–मेहसाणा सड़क को चार लेन से आठ लेन बनाने की परियोजना भी शामिल है।
  • अहमदाबाद (साबरमती)–वाराणसी एक्सप्रेस तथा मेहसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई गई।
  • कार्यक्रम के आधिकारिक परियोजना विवरण में कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत लगभग 4,950 करोड़ रुपये की 521 पूर्ण परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण, सनदर के आलू प्रसंस्करण संयंत्र के विस्तार का उद्घाटन और पालनपुर में डेयरी उत्पादों के लिए स्वचालित भंडारण एवं पुनर्प्राप्ति प्रणाली का शुभारंभ शामिल था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2330423&reg=48&lang=2

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-lays-the-foundation-stone-inaugurates-and-dedicates-to-the-nation-development-projects-worth-over-%E2%82%B914000-crore-in-banaskantha-gujarat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *