73 वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार-2016

73rd Golden Globe Awards

प्रश्न-वर्ष 2016 में प्रदान किए गए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार द्वारा सर्वक्षेष्ठ मोशन पिक्चर निर्देशक का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) अलेजैन्ड्रो इनारितू
(b) एरोन सोराकिन
(c) रिचर्ड लिंकलेटर
(d) वेस एंडरसन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 जनवरी, 2016 को अमेरिका के बेवर्ली हिल्टन होटल, लॉस एंजेल्स, कैलीफोर्निया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 73 वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार-2016 के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
  • प्रमुख वर्गों में प्रदान किए गए पुरस्कार इस प्रकार हैं-
    मोशन पिक्चरः नाट्य वर्ग (ड्रामा) के लिए पुरस्कार
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘द रेवेनांट’ को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का पुरस्कार ‘द रेवेनांट’ फिल्म के निर्देशक अलेजैन्ड्रो इनारितू को प्रदान किया गया।
  • लियोनार्डो डी कैप्रियो को ‘द रेवेनांट’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री ब्रिए लारसन (फिल्म-रूम) में अभिनय के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन का पुरस्कार एरोन सोराकिन को फिल्म स्टीव जाब्स के लिए प्रदान किया गया।
    मोशन पिक्चरः संगीत या हास्य वर्ग (Musical or Comedy) के लिए पुरस्कार
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘द मार्शियन’ को प्रदान किया गया।
  • मैट डेमन को फिल्म ‘द मार्सियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री जेनिफर लारेन्स को फिल्म जॉय में अभिनय के लिए प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म का पुरस्कार हंगरी की फिल्म ‘सन ऑफ साउल’ को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म का पुरस्कार ‘इनसाइड आउट’ को प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.goldenglobes.com/
http://www.goldenglobes.com/winners-nominees