सऊदी अरब: महिला अधिकार मंच का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) मार्च‚ 2024 में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग (CSW) द्वारा सर्वसम्मति से वर्ष 2025 में अपने 69वें सत्र की अध्यक्षता के लिए सऊदी अरब को नियुक्त किया है।
(ii) संयुक्त राष्ट्र में सऊदी अरब के राजदूत अब्दुल अजीज अलवासिल को महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) का अध्यक्ष चुना गया।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र में सऊदी अरब के राजदूत‚ अब्दुल अजीज अलवासिल को महिलाआें की स्थिति पर आयोग का अध्यक्ष चुना गया है।
  • UNCSW या CSW (Commission on the Status of Women) वर्ष 1946 में स्थापित किया गया।
  • वर्तमान में महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) के 45 सदस्य देश हैं।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/world-news/saudi-arabia-to-chair-un-forum-on-women-s-rights-gender-equality-124033000053_1.html