39वां सरला पुरस्कार, 2018

'Sarala Puraskar' for poet Satrughna Pandav

प्रश्न-हाल ही में किसे 39वें सरला पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है?
(a) गोविंद मिश्रा
(b) शत्रुघ्न पांडव
(c) दिवाकर पांडा
(d) इला चौधरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 सितंबर, 2018 को प्रसिद्ध ओड़िया कवि शत्रुघ्न पांडव को 39वें सरला पुरस्कार, 2018 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनके कविता संग्रह ‘मिसरा ध्रुपद’ के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के तहत उन्हें 5 लाख रुपये एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा संगीत एवं कला के क्षेत्र में पंडित उमेश चंद्र कर को ‘इला पांडा संगीत सम्मान’ तथा विनोद मोहरना को ‘इला पांडा चित्रकला सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1.50 लाख रुपये एवं एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
  • 26 अक्टूबर, 2018 को एक विशेष समारोह में इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय सरला पुरस्कार ओडिशा के प्रतिष्ठित उद्योगपति स्व.डॉ. बंसिधर पांडा और स्व.इला पांडा द्वारा वर्ष 1979 में स्थापित किया गया था।
  • इसे भारतीय धातु लोक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा प्रदान किया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/sarala-puraskar-for-poet-satrughna-pandav-118090800151_1.html