काजिद, 2018

Curtain Raiser :Indo-Kazakhstan Joint Exercise KAZIND 2018

प्रश्न-10-23 सितंबर, 2018 के मध्य किन देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद, 2018’ (KAZIND, 2018) का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत और कज़ाखस्तान
(b) भारत और वियतनाम
(c) भारत और इस्राइल
(d) भारत और ओमान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10-23 सितंबर, 2018 के मध्य भारत और कज़ाखस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद’ (KAZIND), 2018 का आयोजन ओटार प्रांत, कज़ाखस्तान में किया जा रहा है।
  • यह इन दोनों देशों के बीच तीसरा सैन्य अभ्यास है।
  • ज्ञातव्य है कि इस सैन्य अभ्यास के दूसरे संस्करण का आयोजन वर्ष 2017 में भारत में किया गया था।
  • इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच कौशल तथा अनुभव का आदान-प्रदान करना है।
  • इस सैन्य अभ्यास में ड्रिल्स एवं प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।
  • इससे दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूती मिलेगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183252