‘SAMHiTA’ ताड़पत्र पांडुलिपि डिजिटलीकरण परियोजना

प्रश्न – ‘SAMHiTA’ ताड़पत्र पांडुलिपि डिजिटलीकरण परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1. इसका शुभारंभ श्रीलंका के कोलंबो स्थित गंगारामया मंदिर में किया गया।
2. इसका क्रियान्वयन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली द्वारा गंगारामया मंदिर के सहयोग से किया जा रहा है तथा इसे भारत सरकार की वित्तीय सहायता प्राप्त है।
3. इसका उद्देश्य केवल प्राचीन पांडुलिपियों का अनुवाद करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3  
उत्तर- (a)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 23 अक्टूबर, 2026 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित गंगारामया मंदिर में ‘SAMHiTA’ ताड़पत्र पांडुलिपि डिजिटलीकरण परियोजना का शुभारंभ किया गया।
  • SAMHiTA का पूरा नाम South Asian Manuscript Histories and Textual Archive है।
  • इस परियोजना का शुभारंभ इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली ने गंगारामया मंदिर के सहयोग से किया।
  • परियोजना को भारत सरकार की वित्तीय सहायता प्राप्त है। 
  • इसका उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण करके दक्षिण एशिया की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत और उनमें संचित ज्ञान को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है।
  • गंगारामया मंदिर, SAMHiTA परियोजना के अंतर्गत इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) से साझेदारी करने वाला श्रीलंका का पहला संस्थान है।
  • दोनों संस्थाओं ने जुलाई 2026 में प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
  • श्रीलंकाई विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा डिजिटलीकरण कार्य नवंबर 2026 के अंत तक पूरा होने की अपेक्षा है। 
  • यह परियोजना भारत और श्रीलंका की साझा बौद्ध विरासत तथा सांस्कृतिक संबंधों को प्रतिबिंबित करती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hcicolombo.gov.in/section/press-releases/launch-of-samhita-palm-leaf-manuscript-digitisation-project-at-gangaramaya-temple-with-indian-grant-assistance

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *