प्रश्न – महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड की 26वीं बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) गडचिरोली जिले के कोलामार्का संरक्षण रिजर्व को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
(b) तानसा वन्यजीव अभयारण्य के विस्तार हेतु छह गाँवों की 588.767 हेक्टेयर राजस्व एवं निजी भूमि शामिल करने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
(c) महाराष्ट्र के सात जिलों में 14 नए वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
(d) कोका वन्यजीव अभयारण्य तथा जायकवाड़ी पक्षी अभयारण्य के निर्दिष्ट क्षेत्रों को क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट घोषित करने के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 26 अक्टूबर, 2026 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड की 26वीं बैठक में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
- बोर्ड ने गडचिरोली जिले के कोलामार्का संरक्षण रिजर्व को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
- यह क्षेत्र जंगली भैंसों के प्राकृतिक आवास के लिए महत्त्वपूर्ण है।
- इसके साथ ही, मौजूदा तानसा वन्यजीव अभयारण्य से सटे विस्तारित वनक्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
- विस्तारित क्षेत्र में छह गाँवों की 588.767 हेक्टेयर राजस्व एवं निजी भूमि शामिल करने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
- बैठक में सात जिलों – पुणे, रायगढ़, नासिक, नंदुरबार, ठाणे, पालघर और चंद्रपुर में 14 संरक्षण रिजर्व घोषित करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
- इसके अतिरिक्त, कोका वन्यजीव अभयारण्य के 100.139 वर्ग किमी तथा जायकवाड़ी पक्षी अभयारण्य के 255.79 वर्ग किमी क्षेत्र को क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट घोषित करने के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…