युद्ध अभ्यास,2018

Yudh Abhyas 2018: Indo-US joint military exercise from September 16 in Uttarakhand

प्रश्न-16-29 सितंबर, 2018 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’, 2018 कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) जैसलमेर, राजस्थान
(b) ग्वालियर, मध्य प्रदेश
(c) चौबटिया, उत्तराखंड
(d) ज्वाइंट बेस लुइस मैक्कॉर्ड, वाशिंगटन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16-29 सितंबर, 2018 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ (Youdh Abhyas), 2018 चौबटिया छावनी, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा।
  • यह दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किए जाने वाले संयुक्त अभ्यास का 14वां संस्करण होगा।
  • ध्यातव्य है कि इस अभ्यास का आयोजन हाल ही में नई दिल्ली में हु। भारत और अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता के बाद होगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी ऑपरेशन में दक्षता में वृद्धि करना है।
  • सैन्य अभ्यास, 2018 अंतर्गत दोनों देशों के सैन्य बल संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियान का संयुक्त रूप से अभ्यास करेंगे।
  • गतवर्ष (2017) में यह अभ्यास अमेरिका के ज्वाइंट बेस लुइस मैकॉर्ड, वाशिंगटन में आयोजित हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183395
http://zeenews.india.com/india/yudh-abhyas-2018-indo-us-joint-military-exercise-from-september-16-in-uttarakhand-2140490.html