प्रश्न-नवंबर, 2020 में भारत के किस राज्य सरकार द्वारा ‘हिम सुरक्षा अभियान’ का शुभारंभ किया गया?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 24 नवंबर, 2020 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ‘हिम सुरक्षा अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
- इस अभियान का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
- यह अभियान लोगों के स्वास्थ्य मापदंडों के डोर-टू-डोर डेटा (Data) संग्रह को सुनिश्चित करेगा।
- ध्यातव्य है कि यह अभियान पूरे राज्य में 27 दिसंबर, 2020 तक चलाया जाएगा।
- अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ रोग, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जाएगी।
- इस अभियान का संचालन राज्य के स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभागों, जिला प्रशासन और गैर-सरकारी संगठनों की लगभग 8000 टीमों द्वारा किया जाएगा।
लेखक-अमित शुक्ला
संबंधित लिंक भी देखें…