प्रश्न-24 नवंबर, 2020 को किसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
(a) इमरान ख्वाजा
(b) ग्रेग बार्कले
(c) एहसान मनी
(d) सौरव गांगुली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 24 नवंबर, 2020 को ग्रेग बार्कले (न्यूजीलैंड) को अंतरराष्ट्रीय परिषद (ICC) के नए स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
- वह इस पद पर शशांक मनोहर का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में यह पद छोड़ दिया था।
- बार्कले वर्ष 2012 से न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के निदेशक रहे हैं और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बोर्ड में न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रतिनिधि हैं।
- वह आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्वकप, 2015 के निदेशक थे।
- ग्रेग विभिन्न न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के साथ बोर्ड के पदों पर एक अनुभवी कपंनी निदेशक भी हैं।
- उल्लेखनीय है कि आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद नए चेयन मैन की नियुक्ति होने तक इमरान ख्वाजा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…