प्रश्न-25 नवंबर, 2020 को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन हो गया। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने किस वर्ष विश्वकप का खिताब जीता था।
(a) 1982
(b) 1986
(c) 1990
(d) 1994
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 25 नवंबर, 2020 को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वर्ष 1986 में डिएगो माराडोना की कप्तानी में अर्जेंटीना ने विश्व कप जीता था।
- इस विश्व में खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने पश्चिम जर्मनी को 3-2 से पराजित किया था।
- माराडोना ने इस विश्वकप में 5 गोल किए थे।
- माराडोना ने अपने कॅरियर की शुरुआत 16 वर्ष की उम्र में अर्जेंटीना की जूनियर टीम के साथ की थी।
- उन्हें वर्ष 1986 के विश्वकप में इंग्लैंड के विरुद्ध ‘हैंड ऑफ गॉड’ के लिए याद किया जाता है।
- वर्ष 1997 में उन्होंने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
- वर्ष 1991 में माराडोना को कोकीन का उपयोग करने पर 15 महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
- कुल 91 मैच माराडोना ने अर्जेंटीना के लिए खेले।
- अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 34 गोल किए।
- 491 क्लब मैच उन्होंने खेले और इस दौरान 299 गोल किए।
- वर्ष 1996 के विश्वकप में माराडोना प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बने थे, जिसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें ‘गोल्डन ब्वॉय’ के नाम से जाना जाता था।
- फीफा ने उन्हें ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के साथ 20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के सम्मान से सम्मानित किया था।
- माराडोना को वर्ष 1979, 1986, 1990 और 1992 में साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया था।
- वर्ष 1982 में उन्होंने अर्जेंटीना की तरफ से पहला विश्वकप खेला था।
- वर्ष 1994 के विश्वकप में उन्हें एफेड्रिन लेने पर निलंबित कर दिया गया था।
- गोवा सरकार डिएगो माराडोना की विशाल प्रतिमा अगले वर्ष की शुरुआत में पूर्वी जिले के तटीय क्षेत्र में लाएगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fifa.com/worldcup/archive/mexico1986/statistics/