सेंटिनेल-6 उपग्रह

NASA, US and European Partners Launch Mission to Monitor Global Ocean

प्रश्न-21 नवंबर, 2020 को महासागरों की निगरानी करने हेतु निर्मित किस उपग्रह को स्पेसएक्स फॉल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से कैलिफोर्निया स्थित बांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से लांच किया गया है?
(a) सेंटिनेल-6 माइकल फ्रेइलिच
(b) होपेक्स पोसाइडन
(c) जैसन-1
(d) ओएसटीएन/जैसन-2
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 नवंबर, 2020 को महासागरों के जलस्तर की निगरानी करने हेतु निर्मित कॉपरनिक्स सेंटिनेल-6 माइकल फ्रेइलिच उपग्रह को स्पेस-एक्स फॉल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से कैलिफोर्निया स्थित बांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से लांच किया गया।
  • यह उपग्रह वैश्विक समुद्र तल में परिवर्तनों को मापने के लिए समर्पित अगले मिशन का हिस्सा है।
  • वैश्विक स्तर पर महासागरों में परिवर्तन पर नजर रखने हेतु वर्ष 1992 में लांच किए गए उपग्रह टोपेक्स पोसाइडन, जैसन-1 (2001) और ओएसटीएम/जैसन-2 (2008) हैं।
  • सेंटिनेल-6 (Sentinel-6) उपग्रह का नाम डॉ. माइकल फ्रेइलिच के नाम पर रखा गया है।
  • फ्रेइलिच वर्ष 2006-2019 तक नासा के पृथ्वी विज्ञान प्रभाग के निदेशक थे, जिनका अगस्त, 2020 में निधन हो गया।
  • सेंटिनेल-6 बी उपग्रह को वर्ष 2025 में लांच किया जाएगा।
  • इसे फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज (CNES) के योगदान के साथ संयुक्त रूप से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA), नासा (NASA), मौसम संबंधी उपग्रहों के पूर्व सर्वेक्षण के लिए यूरोपीय संगठन, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन और यूरोपीय संघ द्वारा विकसित किया गया है।
  • नासा के अनुसार, सेंटिनेल-6 माइकल फ्रेइलिच उपग्रह चौथे दशक में समुद्र-स्तर के पर्यवेक्षण की निरंतरता सुनिश्चित करेगा और वैश्विक समुद्र-स्तर में हो रही वृद्धि की माप प्रदान करेगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nasa.gov/press-release/nasa-us-and-european-partners-launch-mission-to-monitor-global-ocean