प्रश्न-21 नवंबर, 2020 को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला विंग एफएलओ (FLO) ने भारतीय महिला उद्यमियों के लिए किस भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और ऊष्मायन और उद्यम सहायता केंद्र (आईईएससी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(a) आईआईएम, अहमदाबाद
(b) आईआईएम, बंगलुरू
(c) आईआईएम, शिलांग
(d) आईआईएम, लखनऊ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 21 नवंबर, 2020 को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला विंग एफएलओ (FLO) ने भारतीय महिला उद्यमियों के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग और ऊष्मायन और उद्यम सहायता केंद्र (आईईएससी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौता-ज्ञापन के तहत फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) आईईएससी और आईआईएम शिलांग मिलकर व्यवसाय शुरू करने के शुरूआती और महत्वपूर्ण चरणों के दौरान मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
- महिला उद्यमियों को स्टार्टअप की शुरूआती लागत कम करने तथा स्वयं को कम से कम समय में स्थापित करने में मदद प्रदान की जाएगी।
- एफएलओ की अध्यक्ष जाह्नवी फूकन के अनुसार, हमारी योजना अपने राष्ट्रीय इन्क्यूबेशन सेल के माध्यम से एफएलओ के भीतर एक ऐसी टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की है, जो महिला उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान कर सके।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…