हनीफ मोहम्मद

Hanif Mohammad

प्रश्न-हनीफ मोहम्मद जिनका हाल ही में निधन हो गया, निम्न में से किस खेल से संबंधित थे?
(a) क्रिकेट
(b) हॉकी
(c) रग्बी
(d) टेनिस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 अगस्त, 2016 को 81 वर्षीय पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद का कराची में निधन हो गया।
  • इन्हें पाकिस्तान का ‘लिटिल मास्टर’ भी कहा जाता है।
  • इन्होंने 55 टेस्ट मैचों में 43.98 के औसत से 3915 रन बनाए।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1958 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेली गई इनकी 970 मिनट में 337 रन की पारी, टेस्ट इतिहास में सबसे लंबी पारी मानी जाती है।
  • वर्ष 1968 में हनीफ मोहम्मद को विजडेन द्वारा क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  • इन्हें वर्ष 2009 में जावेद मियादाद और इमरान खान के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ द फेम के.शुभारंभ के अवसर पर विश्व के अन्य 55 खिलाड़ियों के जत्थे में सम्मिलित किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.espncricinfo.com/pakistan/content/story/1044219.html
http://www.espncricinfo.com/pakistan/content/player/40373.html
http://www.wisdenindia.com/cricket-article/hanif-mohammad-the-milestone-man/218978