स्विस मूलभूत आय जनमत संग्रह, 2016

Swiss voters reject proposal to give basic income to every adult and child

प्रश्न-‘वोटिंग फॉर फ्रीडमः द 2016 स्विस रेफरेन्डम ऑन बेसिक इनकमः ए माइलस्टोन इन द एडवांसमेंट ऑफ डेमोक्रेसी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) डेनियल हैनी, फिलिप कोब्स
(b) सैमुअल हंटिंगटन
(c) रोजर ईटवेल
(d) मैथ्यू स्मिथ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • स्विट्जरलैंड में सभी नागरिकों को बिना काम किये गए मूलभूत वेतन देने की व्यवस्था के प्रस्ताव पर 5 जून, 2016 को जनमत संग्रह कराया गया।
  • इसे आमतौर पर यू.बी.आई. (Unconditional Basic Income) कहा जाता है।
  • इस व्यवस्था में सभी वयस्कों को 2500 स्विस फ्रैंक और अवस्कों को 625 फ्रैंक मासिक देने का प्रावधान था।
  • फिलहाल प्रस्ताव को जनमत संग्रह में लोगों ने भारी बहुमत से ठुकरा दिया।
  • प्रस्ताव के पक्ष में केवल 23.1% लोगों ने मत दिया जबकि 76.9% लोगों ने इसके खिलाफ मत दिया।
  • इस व्यवस्था का प्रस्ताव कार्यस्थलों पर बढ़ते स्वचालन (Automation) अर्थात रोबोटों के प्रयोग, सामाजिक असमानता तथा गरीबी दूर करने के प्रयासों की पृष्ठभूमि में किया गया था।
  • इस व्यवस्था के समर्थकों ने भविष्य में तकनीकी के बढ़ते प्रयोग और सुरक्षित आय की सुनिश्चितता के आधार पर इसकी वकालत की थी।
  • जबकि सरकार ने अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले बोझ, सामाजिक सुदृढ़ता और कार्य से लोगों की अरुचि की आशंका के आधार पर इसका विरोध किया था।
  • उल्लेखनीय है कि अपने सभी नागरिकों के लिए बिना काम किये मूलभूत वेतन देने की ऐसी व्यवस्था पर जनमत संगह कराने वाला स्विट्जरलैंड विश्व का पहला देश है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/news/world-europe-36454060
https://www.theguardian.com/world/2016/jun/05/swiss-vote-give-basic-income-every-adult-child-marxist-dream
http://www.nytimes.com/2016/06/06/world/europe/switzerland-swiss-vote-basic-income.html?_r=0
http://www.basicincome2016.org/