प्रश्न-हाल ही में के.के. कत्याल का निधन हो गया। वह थे-
(a) वरिष्ठ राजनेता
(b) वरिष्ठ पत्रकार
(c) इतिहासकार
(d) वास्तुकार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 जून, 2016 को वरिष्ठ पत्रकार के.के. कत्याल का नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
- वे ‘द हिंदू’ अखबार के दिल्ली चीफ ऑफ ब्यूरो (Delhi Chief of Bureau) थे।
- ‘द हिंदू’ से जुड़ने से पहले वे ‘द स्टेट्समैन’ और ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ समाचार पत्रों में कार्य कर चुके थे।
- बाद में वे ‘दक्षिण एशिया फ्री मीडिया एसोसिएशन’ के साथ जुड़ गए।
- वर्ष 1994 में उन्हें उनके विश्लेषणात्मक लेखन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव द्वारा जीके रेड्डी मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=146080
http://www.newindianexpress.com/nation/Veteran-journalist-K-K-Katyal-passes-away/2016/06/08/article3472604.ece