टी.एस. जॉन

T.S. John

प्रश्न-हाल ही में टी.एस. जॉन का निधन हो गया। वह निम्नलिखित में से क्या थे-
(a) केरल के पूर्व राज्यपाल
(b) केरल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
(c) केरल के पूर्व मुख्यमंत्री
(d) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 जून, 2016 को केरल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनीतिज्ञ टी.एस. जॉन का चेर्तला, केरल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
  • 21 अक्टूबर, 1939 को जन्मे टी.एस. जॉन पेशे से वकील थे।
  • टी.एस. जॉन केरल कांग्रेस संस्थापक सदस्यों में थे। वे कल्लूप्पारा विधानसभा सीट से केरल विधानसभा के लिए चार बार निर्वाचित हुए।
  • वे चतुर्थ केरल विधानसभा हेतु 17 फरवरी, 1976 से 25 मार्च, 1977 तक केरल विधानसभा के अध्यक्ष रहे।
  • टी.एस. जॉन 19 अक्टूबर, 1978 से 27 अक्टूबर, 1978 तक ए.के. एंटोनी सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री नियुक्त हुए।
  • वे पुनः 29 अक्टूबर, 1978 से 7 अक्टूबर, 1979 तक पी.के. वासुदेवन नायर सरकार में एक बार फिर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री नियुक्त हुए।
  • टी. एस. जॉन अपने अध्ययन काल के दौरान छात्र राजनीति में भी संलग्न रहे तथा कवियूर पंचायत के सदस्य भी बने।
  • केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है।
  • विज्ञापनों में केरल को ‘ईश्वर का अपना घर’ (God’s Own Country) कहा जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/former-kerala-assembly-speaker-t-s-john-passes-away-2842737/
http://www.thehindu.com/news/national/kerala/former-kerala-assembly-speaker-ts-john-passes-away/article8709403.ece