शिगेमी हिराता

Shigemi Hirata

प्रश्न-दुनिया के सबसे अधिक उम्र में स्नातक का सम्मान प्राप्त करने वाले शिगेमी हिराता का संबंध निम्नलिखित में से किस देश से हैं-
(a) जापान
(b) ताईवान
(c) दक्षिण कोरिया
(d) फिलीपींस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जापान के 96 वर्षीय शिगेमी हिराता दुनिया के सबसे अधिक उम्र में स्नातक करने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
  • उन्होंने 19 मार्च, 2016 को 96 वर्ष 200 दिन की आयु में क्योटो यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड डिजाइन से चीनी मिट्टी कला में डिग्री हासिल की।
  • 3 जून, 2016 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा विश्व के अधिकतम आयु के स्नातक का प्रमाण पत्र शिगेमी हिराता को दिया गया।
  • 1919 ई. में हिरोशिमा में जन्मे हिराता द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नौसेना में कार्यरत थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.guinnessworldrecords.com/world-records/oldest-graduate
http://www.worldrecordacademy.com/society/oldest_college_graduate_Shigemi_Hirata_breaks_Guinness_World_Records_record_216257.html