प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) भारतीय सेना ने हाल ही में अपने शस्त्रागार में एक नया अतिरिक्त ‘स्वाति माउंटेन’ वेपन लोकेटिंग रडार को शामिल किया है।
(ii) बंगलुरू में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा विकसित स्वाति माउंटेन रडार प्रणाली‚ विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में तथा सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका हेतु डिजाइन किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –
- अगस्त‚ 2023 में भारतीय सेना द्वारा हथियार लोकेटिंग रडार (WLR), ‘स्वाति माउंटेन’ का हल्का और कॉम्पैक्ट संस्करण शामिल किया है।
- यद्यपि यह लोकेटिंग राडार युद्धक्षेत्र में निगरानी और पारदर्शिता क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।


- ‘स्वाति माउंटेन’ लोवâेटिंग रडार प्रणाली बीईएल तथा डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला‚ रडार हाउस इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (LRDE) के बीच सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है।
- ध्यातव्य है कि ‘स्वाति एमके-1’ वर्ष 2017 से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात तथा कार्यरत है।
- भारत द्वारा ‘स्वाती एमके-2’ वेपन लोकेटिंग रडार को आर्मेनिया की सरकार को भी निर्यात किया गया है‚ तथा वहां की सेना द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है।
लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://idrw.org/indian-army-inducts-lighter-compact-version-of-weapon-locating-radar-swathi/