प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) भारतीय वायु सेना के हाल ही में हेरॉन मार्क-2 ड्रोन को अपनी सेना में शामिल किया है‚ इस ड्रोन को उत्तरी क्षेत्र में फॉरवर्ड एयर बेस पर निगरानी हेतु शामिल किया गया है।
(ii) हेरान मार्क-2 ड्रोन में एंटी जैमिंग तकनीक लगी है‚ जिससे इसे किसी भी तरह से जाम नहीं किया जा सकता‚ इसमें कई प्रकार के सेंसर और कैमरे लगे हैं‚ जो अंधेरे में भी देखने में मदद करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –
- अगस्त‚ 2023 में भारतीय वायु सेना द्वारा अपने नवीनतम अत्याधुनिक ड्रोन ‘हेरॉन मार्क-2 को शामिल कर लिया गया है।
- यद्यपि हेरॉन मार्क-2 ड्रोन‚ हेरॉन मार्क-1 का ही उन्नत संस्करण है।
- ध्यातव्य है कि हेरॉन मार्क-2 ड्रोन का निर्माण इस्राइल द्वारा किया गया है।


- हेरॉन मार्क-1 ड्रोन भारतीय वायु सेना में वर्ष 2009 से ही सेवा में है।
- भारतीय सशस्त्र बलों को 31 प्रीडेटर ड्रोन भी मिल रहे हैं‚ जो उच्च ऊंचाई तथा अत्यधिक सहन शक्ति श्रेणी के ड्रोन है‚ जो हिन्द महासागर की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…