नाइजर में तख्तापलट

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट की कोशिश की गई‚ जहां व्रिदोही सैनिकों ने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को अपदस्थ करने का दावा किया है।
(ii) राष्ट्रपति बजौम को 2021 में चुना गया था‚ जो 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश का प्रथम शांतिपूर्ण‚ लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • जुलाई‚ 2023 में तख्तापलट की कोशिश में विद्रोही सैनिकों ने नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद ब़जौम को अपदस्थ करने का दावा किया है।
  • यद्यपि विद्रोही सैनिकों ने‚ खुद को देश की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय परिषद बताते हुए‚ बिगड़ती सुरक्षा और दयनीय आर्थिक और सामाजिक शासन जैसे कारणों का हवाला दिया है।
  • राष्ट्रपति बजौम ने तख्तापलट के प्रयास को दृढ़ता से खारिज कर दिया और पुष्टि की है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/watch-what-led-to-the-military-coup-in-niger-and-how-has-the-world-reacted/article67183333.ece

https://www.reuters.com/world/africa/eu-ministers-tackle-niger-coup-response-spain-meeting-2023-08-30/

https://www.thehindu.com/news/international/what-is-behind-the-coup-in-niger/article67139573.ece

https://en.wikipedia.org/wiki/Independence_Day_(Niger)