स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया, 2018

प्रश्न-26-28 सितंबर, 2018 के मध्य स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया, 2018 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
(a) हरियाणा
(b) उत्तर प्रदेश
(c) छत्तीसगढ़
(d) राजस्थान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 26-28 सितंबर, 2018 तक स्मार्ट सिटी एक्सपो, 2018 का आयोजन एक्जीबिशन एवं कन्वेशन सेंटर, सीतापुरा, जयपुर में किया गया।
  • 26 सितंबर, 2018 को इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया।
  • इसका आयोजन जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया।
  • इस आयोजन में 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • इसका उद्देश्य स्मार्ट सिटिज क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मध्य संवाद, नेटवर्किंग और प्रदर्शित की गई तकनीकी के बेहतर उपयोग हेतु प्रोत्साहित करना था।
  • यह सम्मेलन शहरों को सशक्त बनाने और इसके लिए लोगों को सशक्त बनाने पर केंद्रित था।
  • इस एक्सपों में विश्वभर में स्मार्ट सिटीज क्षेत्र में हो रहे नवाचार को प्रदर्शित किया गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक
http://smartcityexpoindia.com/press-releases/