सौर ऊर्जा दक्षता हासिल करने वाला भारत का पहला केंद्रशासित प्रदेश

प्रश्न-हाल ही में पूर्ण सौर ऊर्जा दक्षता हासिल करने वाला भारत का पहला और एकमात्र केंद्रशासित प्रदेश कौन- सा है?
(a) लक्षद्वीप
(b) पुडुचेरी
(c) दीव
(d) दादरा एवं नगर हवेली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2018 में दीव पूर्ण सौर ऊर्जा दक्षता हासिल करने वाला भारत का पहला और एकमात्र केंद्रशासित प्रदेश बना।
  • दीव का भौगोलिक क्षेत्र मात्र 42 वर्ग किमी. है।
  • यहां पर 50 एकड़ से अधिक भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
  • दीव में सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणालियों से 13 मेगावाट बिजली उत्पादित होती है।
  • इनमें से 3 मेगावाट रूफटॉप से और अन्य सौर ऊर्जा संयंत्रों से 10 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि पूर्व में दीव बिजली के लिए गुजरात सरकार के स्वामित्व वाली बिजली ग्रिड पर निर्भर था।

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/home/environment/the-good-earth/diu-becomes-first-ut-to-run-100-on-solar-power/articleshow/63225202.cms