प्रश्न-1 जनवरी‚2021 को किसने भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) राजीव चौधरी
(b) अनिल कुमार चौधरी
(c) सोमा मंडल
(d) सुनीत शर्मा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 1 जनवरी‚ 2021 को सोमा मंडल ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (SAIL: Steel Authority of India Ltd) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
- इन्होंने मार्च‚ 2017 में बतौर निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में सेल में ज्वाइन किया था।
- इस पद पर इन्होंने अनिल कुमार चौधरी का स्थान लिया।
- सेल के बारे में
- यह भारत में इस्पात निर्माण में लगी सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है।
- यह एक महारत्न दर्जा प्राप्त कंपनी है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी।
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://sail.co.in/en/sail-news/smt-soma-mondal-assumes-charge-chairman