प्रश्न-2 जनवरी‚ 2021 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन हो गया है। उनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह वर्ष 1986-1989 तक देश के गृह मंत्री रहे।
(ii) वह वर्ष 2004 से 2006 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे।
(iii) वह 2007-2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 2 जनवरी‚ 2021 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
- उनका जन्म 21 मार्च‚1934 को मुस्तफापुर‚ जालंधर जिला‚ पंजाब (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था।
- वह वर्ष 1986-1989 तक देश के गृहमंत्री रहे।
- इसके अलावा‚ वह विभिन्न मंत्रालयों जैसे- कृषि‚ रेल‚ संसदीय कार्य तथा खेल मंत्री रहे।
- वह वर्ष 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल रहे।
- वह वर्ष 2007-2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे।
विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…