प्रश्न-दिसंबर‚ 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 10 वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों की सूची जारी की गई है।
इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें-
(1) दुनिया भर में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वैश्विक एकजुटता का निर्माण करना।
(2) WHO द्वारा 2021 में कोविड-19 के उपचार हेतु 2 बिलियन वैक्सीन वितरण के साथ-साथ 300 मिलियन व्यक्तियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
(3) W.H.O द्वारा 2021 में महामारी के दौरान छूटे हुए लोगों को पोलियो तथा अन्य बीमारियों के लिए टीके लगाने में मदद करेगा।
(4) W.H.O के अनुसार‚ 2019 में मौत के शीर्ष 10 कारणों में से 6 के लिए गैर-संचारी रोग जिम्मेदार थे।
उपर्युक्त में से सत्य कथन का चुनाव करें-
(a) 1 एवं 2
(b) 2 एवं 3
(c) 1 एवं 2
(d) 2 एवं 4
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 24 दिसंबर‚ 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन(World Health Organization) ने 10 वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों की सूची जारी की है। जिससे विश्व को 2021 में निपटना पड़ सकता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों की सूची इस प्रकार है-
(1) दुनिया भर में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वैश्विक एकजुटता का निर्माण।
(2) कोविड- 19 परीक्षणों‚ दवाओं तथा टीकों तक पहुंच को गति प्रदान करना W.H.O द्वारा 2021 के दौरान 2 बिलियन वैक्सीन का वितरण‚ 245 मिलियन उपचार‚ निम्न तथा मध्यम आय वाले देशो में 500 मिलियन लोगों के लिए परीक्षण स्थापित करना आदि को अपने लक्ष्य में शामिल किया है।
(3) सभी के लिए अग्रिम स्वास्थ्य- W.H.O द्वारा 2021 में कोविड -19 को रोकने तथा सभी उम्र के व्यक्तियों को स्वस्थ रखने के लिए संगठन के तीनों स्तरों पर तथा दुनिया भर के भागीदारों के साथ काम किया जायेगा।
(4) स्वास्थ्य संबंधी विषमता से निपटना – 2021 के दौरान W.H.O. देशों के साथ आय‚ लिंग‚ जातीयता‚ शिक्षा‚ व्यवसाय की स्थिति‚ विकलांगता आदि से संबंधित स्वास्थ्य असमानताओं को दूर करने का प्रयास करेगा।
- 7 अप्रैल‚2021 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर W.H.O स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं को दूर करने के लिए वैश्विक कार्रवाई का आह्वान करेगा।
(5) विज्ञान और डेटा पर वैश्विक नेतृत्व प्रदान करें- W.H.O द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार के लिए कोविड-19 तथा उसके आस-पास के नवीनतम वैज्ञानिक विकासों की निगरानी एवं मूल्यांकन किया जाएगा।
(6) संचारी रोगों से निपटने के प्रयासों को पुनर्जीवित करना W.H.O वर्ष 2021 में महामारी के दौरान छूटे हुए लोगों को पोलियो तथा अन्य बीमारियों के लिए टीके लगाने में मदद करेगा।
(7) दवा प्रतिरोध(Combat drug resistance) -संक्रामक रोगों को समाप्त करने तथा इलाज के लिए प्रभावी दवाओं के विकास के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने‚ खाद्य एवं कृषि संगठन तथा पशु स्वास्थ्य के लिए वैश्विक संगठन (OIE) के साथ रोगाणुरोधी को संरक्षित करने के लिए सहयोग करेगा।
(8) एनसीडी और मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों को रोके तथा उनका इलाज करें- W.H.O के अनुसार‚ वर्ष 2019 में मौत के शीर्ष 10 कारणों में से 7 के लिए गैर संचारी रोग (एनसीडी) जिम्मेदार है।
- W.H.O द्वारा 2021 में समुदाय आधारित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए सेवाओं का विस्तार करने तथा संघर्ष में रहने वाले लोगों या आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रयासों का समर्थन किया जाएगा।
(9) बिल्ड बैक बेटर (Build back better) -कोविड- 19 कई मायनों में एक महत्वपूर्ण क्षण रहा है और एक बेहतर व स्वस्थ दुनिया का निर्माण करने के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
- W.H.O द्वारा जून‚ 2021 में छोटे विकासशील द्वीपीय देशों में स्वास्थ्य का समर्थन करने पर केंद्रित एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
(10) एकजुटता में कार्य करे (Act in salidarity) – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड- 19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में सभी राष्ट्रों‚ संस्थानों‚ समुदायों तथा व्यक्तियों के बीच एकजुटता प्रदर्शित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/news-room/spotlight/10-global-health-issues-to-track-in-2021