प्रश्न – सुजलाम भारत ऐप के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 10 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने ग्रामीण पेयजल शासन में वास्तविक-समय की पारदर्शिता, निगरानी और प्रबंधन सक्षम करने के उद्देश्य से सुजलाम भारत ऐप का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।
- इस ऐप को भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना संस्थान (BISAG-N) के सहयोग से विकसित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 दिसम्बर, 2025 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने ग्रामीण पेयजल शासन में वास्तविक-समय की पारदर्शिता, निगरानी और प्रबंधन सक्षम करने के उद्देश्य से सुजलाम भारत ऐप का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।
- यह एक महत्त्वपूर्ण डिजिटल पहल है जो ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं को एकीकृत प्लेटफॉर्म में जोड़ती है और नागरिकों तथा संस्थाओं को सशक्त सूचना प्रदान करेगी।
- इस ऐप को भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना संस्थान (BISAG-N) के सहयोग से विकसित किया गया है, ताकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति संरचना का उन्नत भू-संदर्भण, निगरानी और प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
- प्रत्येक ग्रामीण जल योजना तथा उसके सेवा क्षेत्र को अद्वितीय “सुजलम भारत – सुजल गांव आईडी” प्रदान की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि कौन-सी योजना किस घर/गांव को जल आपूर्ति कर रही है।
- इस डेटाबेस में जल स्रोत, परिसंपत्ति सूची, योजना डिज़ाइन, संचालन रिकॉर्ड, जल गुणवत्ता रिपोर्ट, आपूर्ति मापदंड तथा समुदाय की प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण डेटा का समन्वित संग्रह होगा।
- सुजल गांव आईडी प्रत्येक गांव के पेयजल स्रोत (स्थानीय या बुल्क), अवसंरचना की स्थिति, आपूर्ति विश्वसनीयता, जल गुणवत्ता स्थिति और संचालन एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का डिजिटल प्रोफ़ाइल दर्शाएगी।
- लॉन्च के पश्चात भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना संस्थान (BISAG-N) तकनीकी टीम द्वारा सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को ऐप के परिचालन उपयोग, भू-संदर्भण प्रक्रिया (Geo-Referencing) और ग्रामीण जल आपूर्ति परिसंपत्तियों को सुजलम भारत प्लेटफॉर्म में जोड़ने पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
- इससे अधिकारियों को नए सिस्टम को सहजता से अपनाने और इसे जमीन स्तर पर मजबूत ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी।
- सुजलम भारत डिजिटल रजिस्ट्री अवसंरचना की स्थिति, रखरखाव गतिविधियों तथा सेवा-स्तर प्रदर्शन का इतिहास सुरक्षित रूप से रखेगी, जिससे संचालन अधिक विश्वसनीय और दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनेगा।
- यह प्लेटफॉर्म पीएम गति शक्ति जीआईएस से जुड़ा रहेगा, जिससे ग्रामीण जल नेटवर्क का वास्तविक-समय भू-आकृतिक मानचित्रण संभव होगा और योजना, मरम्मत तथा विस्तार अधिक सटीकता से किया जा सकता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2201687®=3&lang=2