प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य दिल्ली मेट्रो में 10 दिसंबर 2025 को प्रारंभ किए गए महिलाओं एवं लड़कियों के स्वास्थ्य और कल्याण अभियान के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) इस अभियान का शुभारंभ सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर किया गया।
(b) अभियान की अवधि 10 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई।
(c) यह अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से शुरू किया गया है।
(d) अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल प्रसवोत्तर रोगों पर जागरूकता बढ़ाना और अन्य स्वास्थ्य मुद्दों को शामिल न करना है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 दिसंबर, 2025 को दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिल्ली मेट्रो अभियान की शुरुआत की गई।
- इस अभियान का शुभांरभ सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर किया गया।
- यह अभियान एक माह की अवधि 10 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक रहेगी।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से यह अभिन शुरू किया गया है।
- इस अभियान का उद्देश्य मेट्रो ट्रेनों और चुनिंदा स्टेशनों पर प्रदर्शित संदेशों के माध्यम से लाखों यात्रियों तक पहुंचना है।
- इन संदेशों में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला गया है; डिजिटल विभाजन को कम करना; महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता की पहुंच में सुधार करना; प्रसवोत्तर रोग निवारण एवं बाल रोग निवारण और तपेदिक के बारे में जागरूकता फैलाना शामिल है।
- इस कार्यक्रम में महिलाओं के बैंड वेबहोर की प्रस्तुति भी शामिल थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…