प्रश्न – असम सरकार द्वारा ‘प्रेरणा’ योजना के तहत 10वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रतिमाह कितनी आर्थिक सहायता दी जाएगी?
(a) 200 रुपये (b) 300 रुपये
(c) 500 रुपये (d) 1000 रुपये
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 नवंबर, 2025 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए एक मानदेय योजना ‘प्रेरणा’ योजना की शुरुआत की।
- इस योजना के तहत राज्य सरकार परीक्षा पूरी होने तक विद्यार्थी को 300 रुपये प्रतिमाह देगी।
- इस धनराशि का उद्देश्य छात्रों को बुनियादी अध्ययन सामग्री खरीदने और तैयारी के दौरान न्यूनतम पोषण बनाए रखने में मदद करना है।
- असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) के तहत हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) की परीक्षा देने वाले छात्र, या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत आदर्श विद्यालयों में अध्ययन करने वाले और असम के निवासी 10वीं बोर्ड के परीक्षार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे, भले ही उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।
- इस योजना से राज्य भर के लगभग 4.4 लाख छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
- दसवीं की परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थी गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं और उनके पास किताबें, नोटबुक, स्टेशनरी और यहां तक कि एक कप दूध जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं होतीं।
- यह योजना सुनिश्चित करेगी कि वे बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहें और सही मनोभाव के साथ परीक्षा दे सकें।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://dst.gov.in/inspire-scheme-innovation-science-pursuit-inspired-research