श्रम एवं रोजगार मंत्रालय – माइक्रोसॉफ्ट के मध्य समझौता

प्रश्न – – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 10 दिसंबर, 2025 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और माइक्रोसॉफ्ट के बीच हस्ताक्षरित समझौता–ज्ञापन (MoU) के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) इस समझौता – ज्ञापन के अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला उपस्थित थे।
(b) माइक्रोसॉफ्ट अपने 15,000 से अधिक वैश्विक नियोक्ताओं को राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने में सहयोग करेगा।
(c) इस समझौता – ज्ञापन के तहत डिजीसक्षम कार्यक्रम को प्रयोग से हटाकर नए एआई आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रतिस्थापित कर दिया जाएगा।
(d) यह सहयोग औपचारिक रोजगार अवसरों, प्रतिभा उपलब्धता और वैश्विक गतिशीलता को बढ़ाने में सहायक होगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 दिसंबर, 2025 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक ऐतिहासिक समझौता – ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • यह सहयोग रोजगार संपर्कों के विस्तार, एआई आधारित कौशल-विकास को बढ़ाने तथा भारत के युवाओं और पेशेवरों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला उपस्थित रहे।
  • माइक्रोसॉफ्ट अपने विस्तृत वैश्विक नेटवर्क के 15,000 से अधिक नियोक्ताओं एवं भागीदारों को राष्ट्रीय करियर सेवा (National Career Service – NCS) प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने में मंत्रालय को सहयोग देगा।
  • यह पहल औपचारिक रोजगार अवसरों में व्यापक वृद्धि, उच्च-विकास क्षेत्रों में प्रतिभा उपलब्धता तथा भारतीय युवाओं एवं पेशेवरों की अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता (Global Mobility) को सुदृढ़ करेगी।
  • समझौता – ज्ञापन के अंतर्गत डिजीसक्षम कार्यक्रम का दायरा विस्तृत किया जाएगा, जिसके माध्यम से करोड़ों युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)‘क्लाउड कंप्यूटिंग’ साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल भारतीय कार्यबल को वैश्विक उद्योग मानकों के अनुरूप तैयार करने में सहायक होगी।
  • भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।
  • वर्ष 2015 में 19% कवरेज बढ़कर 2025 में 64.3% तक पहुँच गया है, जिससे 94 करोड़ नागरिकों को लाभ मिला है।
  • ई-श्रम और राष्ट्रीय करियर सेवा जैसे प्लेटफ़ॉर्म में एआई के समावेशन से हम सामाजिक सुरक्षा तंत्र को और मजबूती प्रदान कर रहे हैं तथा मार्च 2026 तक 100 करोड़ नागरिकों के कवरेज के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://labour.gov.in/sites/default/files/pib2201346.pdf \