प्रश्न -10 दिसंबर, 2025 में गति शक्ति विश्वविद्यालय एवं अमेज़न के मध्य हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापन (MoU) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस समझौता-ज्ञापन का उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण और संयुक्त अकादमिक पाठ्यक्रमों के विकास को बढ़ावा देना है।
(b) समझौते के अंतर्गत वेयरहाउसिंग क्षेत्र में डेटा-आधारित निर्णय-निर्माण पर केंद्रित अमेज़न चेयर प्रोफेसरशिप स्थापित की जाएगी।
(c) यह साझेदारी परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखती है।
(d) यह समझौता-ज्ञापन मुख्यतः पारंपरिक रिटेल दुकानों के विस्तार और ऑफलाइन बिक्री नेटवर्क को मजबूत करने पर केंद्रित है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 दिसंबर, 2025 में भारत के परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और विश्व की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के बीच एक समझौता – ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ।
- इस समझौता – ज्ञापन का उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण, संयुक्त अकादमिक पाठ्यक्रम विकास, तथा संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
- इस समझौते के प्रमुख बिंदुओं में से एक है जीएसवी में अमेज़न चेयर प्रोफेसरशिप की स्थापना, जिसके अंतर्गत वेयरहाउसिंग क्षेत्र में डेटा-आधारित निर्णय-निर्माण (Data-Driven Decision Making) पर केंद्रित अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।
- गति शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना संसद के एक अधिनियम द्वारा वर्ष 2022 में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी।
- रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत कार्यरत यह विश्वविद्यालय, भारत के संपूर्ण परिवहन क्षेत्र को कवर करता है,जिसमें रेलवे, राजमार्ग, बंदरगाह, विमानन, समुद्री परिवहन, शिपिंग, अंतर्देशीय जलमार्ग, शहरी परिवहन तथा संपूर्ण लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन नेटवर्क शामिल हैं।
- विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अश्विनी वैष्णव हैं, जो देश के केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2201652®=3&lang=2