प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है
(a) स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा 11 अप्रैल 2026 को सिएटल में अनावृत की गई।
(b) प्रतिमा का अनावरण सिएटल की महापौर केटी विल्सन और भारत के महावाणिज्य दूत ने संयुक्त रूप से किया।
(c) यह प्रतिमा संगमरमर (marble) की बनी हुई है।
(d) प्रतिमा को अमेरिका में किसी नगर सरकार द्वारा स्थापित पहली स्वामी विवेकानंद प्रतिमा बताया गया।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 अप्रैल, 2026 को सिएटल, शहर अमेरिका का पहला ऐसा नगर निगम बन गया है जिसके द्वारा डाउनटाउन सिएटल के केंद्र में स्थित वेस्टलेक स्क्वायर पार्क में स्वामी विवेकानंद की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण कराया गया।
- सिएटल में स्थित यह प्रतिमा प्रख्यात भारतीय मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत द्वारा बनाई गई है।
- सिएटल की महापौर केटी विल्सन और सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने संयुक्त रूप से इस आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
- उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद की यह प्रतिमा संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी नगर सरकार द्वारा स्थापित की गई पहली प्रतिमा है।
- यह सिएटल के डाउनटाउन में स्थित प्रतिष्ठित “वेस्टलेक स्क्वायर” में है, जो शहर के केंद्र में एक अनूठा मिलन स्थल है, जहां प्रतिदिन 400,000 से अधिक लोग और हर महीने लाखों पर्यटक आते हैं।
- यह स्फीयर्स (अमेज़ॅन मुख्यालय), सिएटल कन्वेंशन सेंटर और सिएटल सेंटर मोनोरेल से पैदल दूरी पर स्थित है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…