रेडियो ‘सिक्किम सुंदरी’

प्रश्न – निम्नलिखित में से “रेडियो सिक्किम सुंदरी (88.4 FM)” के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

  1. इसका शुभारंभ भारतीय वायुसेना द्वारा किया गया।
  2. यह सिक्किम का पहला सीमावर्ती ग्राम सामुदायिक रेडियो स्टेशन है।
  3. इसका उद्देश्य केवल सैन्य संचार को मजबूत करना है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 2 और 3 (d) 1 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 अप्रैल, 2026 को भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ने पूर्वी सिक्किम में “रेडियो सिक्किम सुंदरी” (88.4 एफएम) का शुभारंभ किया।
  • यह राज्य का पहला सीमावर्ती ग्राम सामुदायिक रेडियो स्टेशन है।
  • इसका उद्देश्य दूरस्थ और उच्‍च-ऊँचाई वाले सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों तक सूचना और संचार की विश्वसनीय पहुँच सुनिश्चित करना है।
  • इस सामुदायिक रेडियो के माध्यम से स्थानीय समाचार, मौसम संबंधी जानकारी और सरकारी योजनाओं से सूचनाएं जुड़ी सूचनाएं प्रसारित की जाएगी।
  • साथ ही यह क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण, सामुदायिक मुद्दों को सामने लाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा।
  • विशेष रूप से स्थानीय युवाओं को इसमें भाग लेने, अपनी संवाद क्षमता विकसित करने और समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
  • रेडियो स्टेशन का उद्घाटन त्रिशक्ति कोर के वरिष्ठ अधिकारियों, नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
  • यह पहल समुदायों को जोड़ने, स्थानीय आवाजों को बुलंद करने और दूरदराज के क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://liveradios.in/states/sikkim-northeast-india