स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

प्रश्न – अप्रैल, 2026 में किस देश ने अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को “अवांछनीय” (Undesirable) संगठन घोषित किया है?
(a) अमेरिका (b) चीन
(c) रूस (d) ब्रिटेन
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अप्रैल, 2026 में रूस द्वारा अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को “अवांछनीय” (Undesirable) संगठन घोषित किया गया है।
  • यह कदम उन कई विदेशी संस्थाओं पर लगाई जा रही पाबंदियों की कड़ी में नया जुड़ाव है, जिन्हें रूस सरकार देश के लिए खतरा मानती है।
  • रूस के न्याय मंत्रालय ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय को “अवांछनीय” संगठनों की अपनी सूची में शामिल किया है।
  • इसे “अवांछनीय” संगठन घोषित किए जाने का अर्थ यह है कि रूसी विश्वविद्यालयों को इसके साथ संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं संचालित करने से रोक दिया गया है।
  • इससे पहले येल विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले और जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय सहित कई अन्य प्रमुख अमेरिकी विश्वविद्यालयों को “अवांछनीय” सूची में शामिल किया जा चुका है।
  • रूस द्वारा अब तक 200 से अधिक विदेशी संगठनों को “अवांछनीय” घोषित किया जा चुका है।
  • इनमें एमनेस्टी इंटरनेशनल और ब्रिटिश काउंसिल जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.stanford.edu/