सागरमाथा फ्रेंडशिप-2017

Sagarmatha friendship 2017

प्रश्न-निम्न में से किन देशों ने अपने पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फेंडशिप-2017’ का शुभारंभ किया?
(a) भारत एवं चीन
(b) भारत एवं नेपाल
(c) भारत एवं भूटान
(d) चीन एवं नेपाल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 17 अप्रैल, 2017 को चीन एवं नेपाल ने अपने पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप-2017’ (Sagarmatha Friendship-2017) का शुभारंभ किया।
  • इस दस दिवसीय सैन्य अभ्यास का आयोजन नेपाल के महाराजगंज स्थित सैन्य प्रशिक्षण विद्यालय में किया जा रहा है।
  • यह सैन्य अभ्यास आतंकवाद एवं आपदा प्रबंधन से मुकाबला करने के लिए किया जा रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि मार्च, 2017 को नेपाल ने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का प्रस्ताव काठमांडू आए चीन के रक्षा मंत्री जनरल चांग वाक्यूआन के समक्ष किया था।
  • गौरतलब है कि नेपाल लंबे समय से भारत और अमेरिका के साथ ऐसा सैन्य अभ्यास करता रहा है।
  • किंन्तु चीन के साथ उसका ये सैन्य अभ्यास भारत की कूटनीतिक विफलता का संकेत दे रही है।
  • उल्लेखनीय है कि ‘सागरमाथा’ विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट का नेपाली नाम है।

संबंधित लिंक
http://nepalforeignaffairs.com/first-ever-joint-military-training-landmark-on-china-nepal-defense-cooperation/
http://www.beijingbulletin.com/news/252829593/nepal-china-kick-off-first-ever-joint-army-drill
http://english.chinamil.com.cn/view/2017-04/17/content_7564810.htm
https://thehimalayantimes.com/nepal/nepal-china-joint-military-drill-kicks-off-sagarmatha-friendship-2017/