सागरमाथा फ्रेंडशिप-2, 2018

Second Nepal-China joint military drill in September: report

प्रश्न-17-28 सितंबर, 2018 के मध्य किन दो देशों के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप-2, 2018 का दूसरा संस्करण होगा?
(a)  भारत एवं नेपाल
(b) नेपाल एवं चीन
(c)  भारत एवं भूटान
(d) चीन एवं भूटान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17-28 सितंबर, 2018 को नेपाल एवं चीन के मध्य दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप-2,2018’ (Sagamatha, Friendship-2, 2018) का शुभारंभ हुआ।
  • इस दस दिवसीय सैन्य अभ्यास का आयोजन चीन के दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में आयोजित होगा।
  • उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण में नेपाल के महाराजगंज स्थित सैन्य प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित किया गया था।
  • यह सैन्य अभ्यास आतंकवाद एवं आपदा प्रबंधन से मुकाबला करने के लिए किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि नेपाल लंबे समय से भारत और अमेरिका के साथ ऐसा सैन्य अभ्यास करता रहा है।
  • किंतु चीन के साथ उसका ये सैन्य अभ्यास भारत की कूटनीतिक विफलता का संकेत दे रही है।
  • उल्लेखनीय है कि ‘सागरमाथा’ विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट का नेपाली नाम है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/international/second-nepal-china-joint-military-drill-in-september-report/article24482667.ece