हिंदी दिवस

Hindi Divas

प्रश्न-14-सितंबर, 2018 को देशभर में ‘हिन्दी दिवस’ मनाया गया। संविधान निर्माताओं ने कब हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में घोषित किया था?
(a)  14 सितंबर, 1950
(b) 14 सितंबर, 1955
(c)  14 सितंबर, 1949
(d) 14 सितंबर, 1976
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 सितंबर, 2018 को देशभर में ‘हिंदी दिवस’ मनाया गया।
  • गौरतलब है कि संविधान निर्माताओं ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा को संघ की राजभाषा के रूप में सर्वसम्मति से स्वीकार किया था।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी को सरकारी कामकाज की भाषा (अंग्रेजी के अतिरिक्त के रूप में मान्यता दी गई है।
  • इस अवसर पर गृहमंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
  • जहां उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशभर में स्थित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों के प्रमुखों को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए।
  • इसके अलावा उपराष्ट्रपति द्वारा ‘लीला हिंदी प्रवाह’ का लोकार्पण भी किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://en.wikipedia.org/wiki/Hindi_Divas
http://www.rajbhasha.nic.in/
http://www.rajbhasha.nic.in/hi/constitutional_provisions