सांकेतिक भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस

international-day-of-sign-languages-2019
प्रश्न-‘सांकेतिक भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 सितंबर
(b) 23 सितंबर
(c) 28 सितंबर
(d) 20 सितंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 23 सितंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘सांकेतिक भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Sign Languages) मनाया गया।
  • मुख्य विषय-‘सभी के लिए सांकेतिक भाषा का अधिकार’ (Sign Language Rights for All)।
  • उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष ‘23 सितंबर’ को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
  • वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेफ के अनुसार, विश्वभर में लगभग 72 मिलियन बहरे लोग हैं।
  • उनमें से 80 प्रतिशत विकासशील देशों में रहते हैं।
  • सामूहिक रूप से वे 300 से अधिक विभिन्न सांकेतिक भाषाओं का उपयोग करते हैं।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक व्यक्ति तक सांकेतिक भाषा की पहुंच उपलब्ध कराना है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/events/signlanguagesday/

https://www.un.org/development/desa/disabilities/news/news/sign-languages.html

http://wfdeaf.org/internationaldayofsignlanguages/