प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2019-2020

First Advance Estimates of production of major Kharif crops for 2019-20
प्रश्न-23 सितंबर, 2019 को कृषि, सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2019-20 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किए। इसके अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान कितने मिलियन टन खाद्यान्न का उत्पादन अनुमानित है?
(a) 140.57 मिलियन टन
(b) 155.70 मिलियन टन
(c) 135.80 मिलियन टन
(d) 188.30 मिलियन टन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 23 सितंबर, 2019 को कृषि, सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2019-20 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान (First Advance Estimates of Production of Major Kharif Crops For 2019-20) जारी किए।
  • वर्ष 2019-20 (केवल खरीफ) के लिए प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 140.57 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया गया है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान कुल उत्पादन विगत पांच वर्षों (वर्ष 2013-14 से 2017-18 तक) में दर्ज किए गए औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 8.44 मिलियन टन अधिक है।
  • वर्ष 2019-20  के दौरान चावल (खरीफ फसल) का कुल उत्पादन 100.35 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान खरीफ सीजन के पोषक तत्वों/मोटे अनाजों का कुल उत्पादन 32 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान दलहन (खरीफ फसल) का कुल उत्पादन 8.23 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान मक्के का कुल उत्पादन 19.89 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान तिलहन (खरीफ फसल) का कुल उत्पादन 22.39 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • यह वर्ष 2018-19 के 21.28 मिलियन टन के उत्पादन की तुलना में 1.11 मिलियन टन अधिक है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान कुल गन्ना उत्पादन 377.77 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया गया है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान कपास उत्पादन 32.27 मिलियन गांठे (प्रत्येक 170 किलोग्राम) होने का अनुमान लगाया गया है।
  • वर्ष 2019-20 के दौरान जूट एवं मेस्ता का उत्पादन 9.96 मिलियन गांठे (प्रत्येक 180 किलोग्राम) होने का अनुमान है

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1585900

http://agricoop.gov.in/hi/whatsnewfeeditems/first-advance-estimates-production-major-kharif-crops-2019-20

http://agricoop.gov.in/hi/whatsnewfeeditems/first-advance-estimates-production-major-kharif-crops-2019-20