सशस्त्र बलों को सैन्य सामग्री की खरीद हेतु मंजूरी

प्रश्न-15 जुलाई, 2020 को रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों को आपातकालीन परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कितनी राशि तक की तात्कालिक सैन्य सामग्री की खरीद हेतु मंजूरी प्रदान की?
(a) 200 करोड़ रुपये
(b) 250 करोड़ रुपये
(c) 300 करोड़ रुपये
(d) 350 करोड़ रुपये
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 जुलाई, 2020 को रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों को आपातकालीन परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 300 करोड़ रुपये तक की तात्कालीन सैन्य सामग्री की खरीद हेतु मंजूरी प्रदान की।
  • सशस्त्र बलों को यह अधिकार प्रदान करने का निर्णय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में लिया गया।
  • उत्तरी सीमाओं पर मौजूदा स्थित के कारण उत्पादन्न हुए सुरक्षा माहौल के दृष्टिगत और सीमाओं की रक्षा हेतु सशस्त्र बलों को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता के दृष्टिगत रक्षा अधिग्रहण परिषद की यह विशेष बैठक आयोजित हुई।
  • इस मंजूरी से हथियारों की खरीद में कम समय लगेगा और खरीद के लिए 6 महीने के भीतर हथियारों का ऑर्डर दिया जा सकेगा तथा एक वर्ष के भीतर आपूर्ति की शुरूआत हो जाएगी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/india-news/amid-border-row-india-allows-armed-forces-to-speed-up-weapon-purchases-worth-rs-300-crore/story-IpOpM5AiJeBz2w9PyhWncO.html