प्रश्न-15 जुलाई, 2020 को किस राज्य की टेक्सटाइल आर्ट फॉर्म माता नी पछेड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग हेतु आवेदन पंजीकृत किया गया?
(a) महाराष्ट्र
(b) गोवा
(c) गुजरात
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 15 जुलाई, 2020 को गुजरात की टेक्साइल आर्ट फॉर्म ‘माता नी पछेड़ी’ को भौगोलिम संकेतक (GI) टैग हेतु आवेदन पंजीकृत किया गया।
- यह आवेदन गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा दायर किया गया है।
- पछेड़ी, एक धार्मिक एवं लोक कला हे, जिसके केंद्र में मातृदेवी का उल्लेखनी किया जाता है और शेष कप़डों में उनकी कहानियों एवं किदवंतियों को निरुपित किया जाता है।
- इसको गुजरात की ‘कलमकारी’ भी कहते हैं।
- वर्तमान में इस कला को गुजरात के वघारी समुदाय (खानाबदोश) के 10-15 परिवारों के 70-80 लोग ही जानते हैं।
- परंपरागत रूप से इन पछेड़ियों को कपड़े पर हाथ से पेंट या ब्लॉक प्रिंट द्वारा निरुपित किया जाता है।
- यदि इसे मंजूरी प्रदान हो जाती है तो यह गुजरात का 16वां जीआई टैग होगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…