प्रश्न-‘मलाला दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 जुलाई
(b) 12 जुलाई
(c) 13 जुलाई
(d) 18 जुलाई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 12 जुलाई, 2020 को विश्व भर में ‘मलाला दिवस’ मनाया गया।
- यह दिवस विश्व भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की बाल एवं महिला अधिकार कार्यकत्री मलाला युसुफजई के जन्म दिन को इस दिवस के रूप में घोषित किया है।
- गौरतलब है कि लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला युसुफजई पर तालिबान बंदूधारियों द्वारा 9 अक्टूबर, 2012 को गोली चलाई गई थी।
- वह वर्ष 2014 में बाल अधिकारों के लिए अपने प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बनी थीं।
- उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था ‘मलाला फंड’ की स्थापना की है, जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करता है।
- वह प्रसिद्ध पुस्तक ‘I am Malala नामक पुस्तक की सह-लेखिका भी है।
- उन पर बनीं डॉक्यूमेंट्री ‘He Named Me Malala को वर्ष 2015 में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…