सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की फोर्ब्स सूची-2014

प्रश्न-हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी की गई विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की नवीनतम सूची में नरेंद्र मोदी को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) 16वां (b) 18वां
(c) 15वां (d) 21वां
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • 5 नवम्बर, 2014 को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों (The World’s Most Powerful People) की नवीनतम सूची जारी की गई। इस सूची में कुल 72 लोगों को शामिल किया गया है।
  • वर्ष 2009 में पहली बार जारी की गई, इस महत्वपूर्ण सूची का यह छठवां वार्षिक संस्करण था।
  • सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार दूसरी बार विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति का दर्जा प्रदान किया गया है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे, रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप फ्रांसिस चौथे तथा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पांचवे स्थान पर रहे।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 15वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस सूची में शामिल अन्य भारतीयों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 36वें, स्टील किंग लक्ष्मीनिवास मित्तल 57वें तथा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 64वें स्थान पर काबिज हैं।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.forbes.com/powerful-people/
http://www.thehindu.com/news/national/modi-among-worlds-most-powerful-people-forbes/article6568914.ece