प्रश्न – श्रद्धांजलि योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.6 अक्टूबर, 2025 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने “श्रद्धांजलि योजना” की शुरुआत की।
2.यह योजना राज्य के बाहर मरने वाले असमिया निवासियों के पार्थिव अवशेषों की सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 अक्टूबर, 2025 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने “श्रद्धांजलि योजना” की शुरुआत की।
- यह योजना राज्य के बाहर मरने वाले असमिया निवासियों के पार्थिव अवशेषों की सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।
- इस योजना का उद्देश्य राज्य के बाहर दिवंगत हुए असम के मूल निवासियों के पार्थिव शरीर के सम्मानजनक और सुगम परिवहन हेतु पूर्ण सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना के तहत, राज्य के बाहर असम के किसी भी व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में, राज्य सरकार, उल्लिखित हेल्पलाइनों में शिकायत प्राप्त करने पर, मृतक की असम में सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करेगी।
- इस योजना का प्रबंधन राज्य के गृह एवं राजनीतिक विभाग द्वारा असम पुलिस के सहयोग से किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत असम के बाहर के संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और राज्य के बाहर कम आय वाली नौकरियों में काम करने वाले युवाओं को शामिल किया जाएगा।
- यह योजना संपन्न वर्गों पर लागू नहीं होगी, बल्कि कम वेतन वाली नौकरियों में लगे युवाओं और विशेष परिस्थितियों, जैसे हत्या या दुर्घटना, में मारे गए लोगों पर केंद्रित होगी।
- यह राज्य के बाहर चिकित्सा उपचार के दौरान होने वाली मौतों को कवर नहीं करती है।
- 22 जून, 2025 को असम राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित योजना के औपचारिक शुभारंभ से पहले, सरकार ने अनौपचारिक व्यवस्था के तहत 24 पार्थिव अवशेषों को स्वदेश भेजने की सुविधा प्रदान की थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…