प्रश्न – 2-11 अक्टूबर, 2025 तक फोर्डे, नॉर्वे में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
2. चानू ने कुल 199 किलोग्राम (84 स्नैच + 115 किग्रा. क्लीन एंड जर्क) उठाकर नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 – 11 अक्टूबर, 2025 तक विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन फोर्डे,नॉर्वे में किया गया।
- इसमें उत्तर कोरिया 5 स्वर्ण पदक सहित कुल 9 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
- कोलंबिया ने 1 स्वर्ण पदक सहित कुल 5 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
- भारत ने मात्र एक रजत पदक जीता और पदक तालिका में 16 वें स्थान पर रहा।
- भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
- 2 अक्टूबर, 2025 को हुए इस इवेंट में चानू ने कुल 199 किलोग्राम (84 स्नैच + 115 किग्रा. क्लीन एंड जर्क) उठाकर नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
- यह उनका विश्व चैंपियनशिप में तीसरा पदक है।
- महिला 48 किग्रा में उत्तर कोरिया की री सोंग-गुम ने 213 किलोग्राम (विश्व रिकॉर्ड) के साथ स्वर्ण पदक जीता,
- जबकि इसी भार वर्ग में थाईलैंड की थानयाथॉन सुखचरोएन ने 198 किग्रा के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…