विश्व मानक दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व मानक दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 अक्टूबर (b) 10 अक्टूबर
(c) 18 अक्टूबर (d) 14 अक्टूबर
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 अक्टूबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में विश्व मानक दिवस’ (World Standards Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-मानकों (Standards) के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • यह दिवस जिनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग तथा अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ द्वारा मनाया जाता है।
  • यह दिवस पहली बार वर्ष 1970 में मनाया गया था।
  • केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा किया जा रहा है, जो भारत सरकार के उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत प्रभावी एक राष्ट्रीय मानक संगठन है।
  • इस वर्ष के समारोह का विषय, “एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण: सतत विकास लक्ष्यों के लिए मानक” है
  • इस दौरान, भारतीय राष्ट्रीय लाइटिंग कोड (NLC) 2025 जारी किया गया
  • इसके साथ ही लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) और बीआईएस मानक पोर्टल के ऑनलाइन मानक विकास (OSD) मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया गया ।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/asian-aquatics-championships-2025-swimming-watch-live-streaming-telecast-india

https://11thaac2025.com

https://www.swimming.org.in/11th-asian-aquatics-championship-swimming